राज्यसभा में बिहार के हितों की मजबूती से उठेगी आवाज

मुंगेर। राज्यसभा चुनाव में बिहार से एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत पर विधायक कुमार प्रणय ने शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और सशक्त नेतृत्व की विजय है। उन्होंने विशेष रूप से नितिन नवीन, नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा तथा शिवेश कुमार को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार और देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता एनडीए की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों से संतुष्ट है। आने वाले समय में यह जीत बिहार के विकास को और गति देगी तथा राज्य को नई दिशा प्रदान करेगी। विधायक ने सभी विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में बिहार के हितों की मजबूती से आवाज उठाएंगे। मुंगेर। राज्यसभा चुनाव में बिहार से एनडीए के सभी प्रत्याशियों की जीत पर विधायक कुमार प्रणय ने शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और सशक्त नेतृत्व की विजय है। उन्होंने विशेष रूप से नितिन नवीन, नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा तथा शिवेश कुमार को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार और देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता एनडीए की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों से संतुष्ट है। आने वाले समय में यह जीत बिहार के विकास को और गति देगी तथा राज्य को नई दिशा प्रदान करेगी। विधायक ने सभी विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में बिहार के हितों की मजबूती से आवाज उठाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *