Bigg Boss 20: पूर्व पति बादशाह को याद कर भावुक हुईं ईशा रिखी, बोलीं- सही लोगों के साथ कभी सही नहीं होता

Bigg Boss 20: पूर्व पति बादशाह को याद कर भावुक हुईं ईशा रिखी, बोलीं- सही लोगों के साथ कभी सही नहीं होता

Isha Rikhi On Badshah in Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का घर सिर्फ विवादों का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यहां कंटेस्टेंट की निजी जिंदगी के कई अनछुए पहलू और दर्द भी छलक कर सामने आ रहे हैं। शो के हाल ही के एपिसोड में पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी का बादशाह संग टूटे रिश्ते और धोखे का दर्द एक बार फिर छलकर सामने आया है। उन्होंने माही विज से अपने तलाक, शादी और चेहरे की बनाकर को लेकर खुलकर बात की।

माही विज के सामने भावुक हुईं ईशा रिखी

बातचीत की शुरुआत उस समय हुई जब माही विज और ईशा रिखी इस बात पर चर्चा कर रही थीं कि जब दो लोग लंबे समय तक साथ रहते हैं, तो उनके चेहरे एक-दूसरे से मिलने लगते हैं। माही ने ईशा की तरफ देखते हुए कहा, “पता है, कुछ समय बाद आप अपने पार्टनर की तरह दिखने लगते हो। अभी तू अपने एक्स की तरह ही दिख रही है, मैं जब भी तुझे देखती हूं तो मुझे वही नजर आता है।”

माही की इस टिप्पणी पर ईशा रिखी ने मुस्कुराते हुए कबूल किया, “सच कहूं तो शुरुआत में मुझे बहुत लोगों ने यह बात बोली थी। लोग कहते थे कि बादशाह की जो सगी बहन (अपराजिता सिंह) है, मेरी शक्ल उनसे काफी मिलती-जुलती है।”

इसके बाद जब माही ने उन्हें एक बेहद सुलझी और ‘सही लड़की’ बताया, तो ईशा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने भावुक होकर कहा- “सही लोगों के साथ कभी सही नहीं होता।”

ईशा ने उठाए आदमियों की बेवफाई पर सवाल

बाद में घर के अन्य सदस्यों अमन गांधी और कुशल तंवर (गुल्लू) से बात करते हुए ईशा रिखी ने रिश्तों में बेवफाई का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि जो पुरुष अपने पार्टनर को धोखा देते हैं, क्या उन्हें कभी इस बात का पछतावा (गिल्ट) होता है?

ईशा ने कहा, “जो लड़के धोखा देते हैं, उनके लिए आगे बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं होती? क्या ऐसे ‘प्लेबॉय’ किस्म के पुरुषों को अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद कभी दोषी महसूस होता है?” जिसके बाद कंटेस्टेंट आपस में बात करने लगे।

महज 5 महीने में ही टूट गई बादशाह और ईशा की शादी

बता दें, रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी। बाद में ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसका खुलासा किया था और जून में ईशा ने आधिकारिक तौर पर शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, यह शादी मुश्किल से 5 महीने ही चल सकी। 31 अगस्त 2026 को बादशाह और ईशा ने एक संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति से तलाक और अलग होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *