बड़ी खुशखबरी: 20 लाख की लागत से बनेगा मजदूर संघ भवन, विधायक लता उसेंडी ने किया शिलान्यास

बड़ी खुशखबरी: 20 लाख की लागत से बनेगा मजदूर संघ भवन, विधायक लता उसेंडी ने किया शिलान्यास

CG News: कोण्डागांव जिले के श्रमिकों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मजदूर संघ भवन का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘‘मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं। उनके हितों की सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। यह भवन मजदूरों के लिए न केवल एक बैठक स्थल होगा, बल्कि उनके संगठन को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, राज्य सरकार मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और इस भवन के निर्माण से श्रमिकों को अपने अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक स्थायी मंच मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि लंबे समय से ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

भूमि पूजन के अवसर पर मनोज जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, दयाराम पटेल अश्वनी पांडे, ननकी वैष्णव, पार्षद सोनामणि पोयाम, बंटी नाग,नागेश देवांगन,ललित देवांगन, रसिक लाल संभागीय अध्यक्ष राज मिस्त्री मजदुर संघ, बाल कृष्णा सेठिया आदि मौजूद थे।

संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती मिलेगी

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि, इससे मजदूरों के संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। निर्धारित लागत से बनने वाला यह भवन आने वाले समय में जिले के मजदूरों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहां से उनके हितों से जुड़े विभिन्न कार्य संचालित किए जाएंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने मजदूर संघ भवन में एक बोर खनन की घोषणा की। भूमि पूजन के दौरान मजदूर संघ ने विधायक के जन्म दिन के अवसर पर केक काट कर जन्म दिन मनाया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

CM साय का सख्त संदेश, निर्माण गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दी चेतावनी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है…पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *