राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उदयपुर में 4 सरपंचों समेत दर्जनों नेता BJP में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उदयपुर में 4 सरपंचों समेत दर्जनों नेता BJP में शामिल

Udaipur Congress Sarpanch BJP Joining: उदयपुर के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की ‘चौपाल ग्राम रथ योजना’ के दौरान क्षेत्र के 4 सरपंचों सहित 51 प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर संगठन में स्वागत किया। मदन राठौड़ के गोगुंदा पहुंचने पर रावलिया कला स्थित ऋषि राय धाम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर आतिशबाजी हुई और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर माहौल को उत्सव जैसा बना दिया गया।

Rajasthan Congress Gogunda Saira Sarpanch Join BJP

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति के प्रभावशाली नाम शामिल हैं। वालाराम गमेती: सायरा सरपंच संघ अध्यक्ष, सुरमा राम गरासिया: सायरा सरपंच, टमु बाई: करदा सरपंच और वनाराम गमेती: सीमांद सरपंच और वार्ड पंच। इनके अलावा सिंघाड़ा से फूलाराम, सेमड़ से वनाराम और सामल के प्रकाश गमेती सहित सायरा और गोगुंदा क्षेत्र के कुल 51 लोगों ने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर और प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।

जैन समाज और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट

मदन राठौड़ के इस प्रवास के दौरान नानालाल राठौड़ के नेतृत्व में जैन समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद, प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान शहर और देहात भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Congress Gogunda Saira Sarpanch Join BJP

चुनावों से पहले या संगठन विस्तार की दृष्टि से इसे भाजपा की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गोगुंदा और सायरा क्षेत्र में इतने प्रभावशाली सरपंचों का एक साथ पार्टी बदलना आगामी स्थानीय राजनीति के समीकरणों को बदल सकता है।

कांग्रेस में तो सिर्फ भ्रष्टाचार, भाजपा लाई सुशासन

मदन राठौड़ उदयपुर के ऋषभदेव पंचायत समिति के कानूवाडा में ग्राम रथ अभियान और जनसुनवाई में पहुंचे। जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, राजस्थान में भाजपा की सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस सरकार में तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ग्राम रथ चलाने का यही उद्देश्य है कि जो व्यक्ति योजना से वंचित है, उन्हें जानकारी मिले और इसका पूरा लाभ उठा सके। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाले हुए। वही हमने काम कर दिखाया। सुशासन करना बताया। किसानों के लिए एमएसपी बनाई, जिससे उन्हें राहत मिली। अब किसानों का माल खरीदना सरकार की जिम्मेदारी हो गई। वही उन्हें उचित दम भी मिलने लगे।

वहीं, डबल इंजन की सरकार के सवाल पर वे बोले कि प्रधानमंत्री भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने को अग्रसर हैं। हालांकि, इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। सीएम की ग्राम रथ यात्रा भी इस उद्देश्य के तहत निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *