राजधानी के रंगमंच से निकले कलाकार उदय अठरौलिया इन दिनों अपनी नई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने चंबल में शूट हुई फिल्म ‘भड़िया’ और विवादित फिल्म ‘काला हिरण’ में अहम किरदार निभाए हैं, जिनमें उनके अभिनय के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। उदय ने भड़िया की शूटिंग पूरी कर ली है, वहीं काला हिरण की शूटिंग अभी फिलहाल होना बाकी है, जानकारी के अनुसार ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने भेजा लीगल नोटिस भी प्रोडक्शन को भेजा है।
इस बारे में उदय ने दैनिक भास्कर के साथ चर्चा की। काला हिरण में डीएसपी के किरदार में नजर आएंगे वहीं दूसरी फिल्म ‘काला हिरण’ सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें उदय अठरौलिया डीएसपी जोशी के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार एक ऐसे पुलिस अधिकारी का है, जो ईमानदारी और सिस्टम के दबाव के बीच जूझता दिखता है। फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में की गई है, हालांकि फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर कुछ समय के लिए रोक लगी हुई है। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ‘काला हिरण’ नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है। चंबल में शूट हुई फिल्म उदय अठरौलिया ने बताया कि उनकी हालिया फिल्म ‘भड़िया’ एक इंडिपेंडेंट फिल्म है, जिसकी शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई है। इस फिल्म में उन्होंने चोरों के एक दबंग ‘दादा’ का किरदार निभाया है, जिसे इलाके में ‘लंबरदार’ के नाम से जाना जाता है। कहानी पुरानी और नई पीढ़ी पर आधारित है, जिसमें उनका पोता चोरी की परंपरा के खिलाफ जाकर मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। फिल्म में पारिवारिक संघर्ष, अपराध और बदलते सामाजिक मूल्यों का गहरा चित्रण किया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन युवा डायरेक्टर प्रमोद पाराशर ने किया है और इसमें दीपराज राणा, विक्रम कोचर, अंशुमन झा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘राई’ लोकसंस्कृति को भी फिल्म में वास्तविक रूप से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की डबिंग फिलहाल जारी है और इसे जनवरी में रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा उन्होंने एक OTT प्लेटफॉर्म के लिए भी फिल्म साइन की है, जिसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। उदय ने हाल ही में एक प्रमुख ब्रांड का विज्ञापन भी किया है, जिसमें बदलते पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक दूरी को दर्शाया गया है। इस विज्ञापन का कॉन्सेप्ट आज के समय की पारिवारिक हकीकत को उजागर करता है। भोपाल से अपने जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे शहर को बेहद मिस करते हैं और जल्द ही एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आने वाले हैं।
उदय अठरौलिया लंबे समय तक भोपाल के रंगमंडल और रंगशीर्ष से जुड़े रहे हैं और पिछले 20 वर्षों से मुंबई में सक्रिय हैं। उन्हें 2018 में ‘तितली’ और ‘लक्ष्मी बम’ के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।


