Bharatpur : पहली बार डालना था वोट, बेटी को मतदान केंद्र ले जा रहे थे पिता, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

Bharatpur : पहली बार डालना था वोट, बेटी को मतदान केंद्र ले जा रहे थे पिता, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

Bharatpur : निकाय चुनाव में बेटी को पहली बार मतदान कराने के लिए भरतपुर से कुम्हेर ला रहे पिता की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। कुम्हेर-भरतपुर मार्ग पर बाबूला होम्स कैनाल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुम्हेर के रावण मोहल्ला निवासी रामेंद्र उर्फ उर्फ बंटू पुत्र जितेंद्र शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी वैशाली शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। वैशाली का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परिजनों के अनुसार वैशाली रावतभाटा-कोटा में नर्स के पद पर कार्यरत है। वह पहली बार मतदान करने के लिए सोगारिया एक्सप्रेस से भरतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। परिवार और प्रत्याशियों ने उसे गाड़ी से कुम्हेर आने की सलाह दी थी और इसके लिए रुपए भी दिए थे, लेकिन पिता अपनी बेटी को बाइक से ही कुम्हेर लेकर रवाना हो गए।

बताया गया कि रात करीब 9 बजे बाबूला होम्स कैनाल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामेंद्र उर्फ उर्फ बंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वैशाली ने किसी तरह अपने फूफा रामेश्वर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद फूफा रामेश्वर ने परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी। इस दुर्घटना की जानकारी के बाद परिजन सकते में आ गए। तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

वैशाली की हालत गंभीर, जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर

सूचना मिलते ही परिजन कुम्हेर से घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल भरतपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने रमेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वैशाली की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वैशाली को लेकर परिजन चिंतित हैं। वहीं दूसरी तरफ पिता की मौत से वैशाली बहुत दुखी है।

तीन बेटियों में सबसे बड़ी है वैशाली

परिजनों के मुताबिक वैशाली तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसकी दो छोटी बहनें हैं। परिवार में बेटा नहीं है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *