शुक्रवार को भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से पटना कार से लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के कन्नौज में ड्राइवर को झपकी आने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। आज दोपहर करीब 12.30 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेगा। वहां कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। राहुल गांधी ने जताया दुख कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।’ हादसे में परिजन, ड्राइवर हुए घायल इस सड़क हादसे में उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक्सप्रेसवे पर हुआ। शुक्रवार को भागलपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दिल्ली से पटना कार से लौट रहे थे। इसी दौरान यूपी के कन्नौज में ड्राइवर को झपकी आने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। आज दोपहर करीब 12.30 बजे उनका पार्थिव शरीर पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेगा। वहां कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। राहुल गांधी ने जताया दुख कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।’ हादसे में परिजन, ड्राइवर हुए घायल इस सड़क हादसे में उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को डॉक्टरों ने प्रवीण सिंह कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसा कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक्सप्रेसवे पर हुआ।


