पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्या के मामले की जांच बिहार के बक्सर जिले तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ ने जिले से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उन्हें अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। कुख्यात अपराधी को पूछताछ के बाद छोड़ा बंगाल एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव से भी पूछताछ की। विशाल पर बक्सर जिले में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, पूछताछ में हत्याकांड में उसकी सीधी संलिप्तता न पाए जाने पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद टीम उन्हें पश्चिम बंगाल ले गई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी ने जानकारी देने से किया इनकार बताया जा रहा है कि बंगाल एसटीएफ पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में इस मामले की जांच कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बक्सर में यह कार्रवाई की गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से कई स्थानों पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। इस पूरे मामले पर बक्सर पुलिस फिलहाल कोई टिप्पणी करने से बच रही है। बक्सर डीएसपी ने भी जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से बक्सर का नाम जुड़ने के बाद जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्या के मामले की जांच बिहार के बक्सर जिले तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ ने जिले से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और उन्हें अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है। कुख्यात अपराधी को पूछताछ के बाद छोड़ा बंगाल एसटीएफ ने बक्सर के कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव से भी पूछताछ की। विशाल पर बक्सर जिले में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, पूछताछ में हत्याकांड में उसकी सीधी संलिप्तता न पाए जाने पर एसटीएफ ने उसे छोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद टीम उन्हें पश्चिम बंगाल ले गई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी ने जानकारी देने से किया इनकार बताया जा रहा है कि बंगाल एसटीएफ पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में इस मामले की जांच कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बक्सर में यह कार्रवाई की गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से कई स्थानों पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। इस पूरे मामले पर बक्सर पुलिस फिलहाल कोई टिप्पणी करने से बच रही है। बक्सर डीएसपी ने भी जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से बक्सर का नाम जुड़ने के बाद जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।


