Birbhum TMC office: बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद दिलीप घोष ने अनुब्रत मंडल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीरभूम का टाइगर अब बिल्ली बन गया है।
Anubrata Mondal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के एक दिन बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘बीरभूम का टाइगर अब बिल्ली बन गया है।’ उनके इस बयान को विधानसभा चुनाव के बाद मंडल के राजनीतिक प्रभाव में आई कथित कमी से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि राजनीति ऐसी ही होती है। कभी कोई ऊपर होता है तो कभी नीचे। अगर किसी को सत्ता मिलती है तो उसे उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के दौर में सत्ता का दुरुपयोग किया गया। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें अपने गलत कामों का परिणाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा के जरिए किसी से बदला नहीं लिया जा सकता।

