BCCI का Action-Packed Schedule जारी, India A और U-19 टीमों की Australia से होगी Test भिड़ंत

BCCI का Action-Packed Schedule जारी, India A और U-19 टीमों की Australia से होगी Test भिड़ंत

भारत ए पुरूष टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर अक्टूबर में भारत में चार दिवसीय दो टेस्ट खेलेगी।
बीसीसीआई ने बुधवार को पुरूष और महिला अंडर 19 और ए टीमों के कार्यक्रम की घोषणा की।
भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच श्रृंखला 22 सितंबर स 11 अक्टूबर के बीच पुडुच्चेरी में खेली जायेगी। पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक और दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच खेला जायेगा। तीन लिस्ट ए मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जायेंगे।

जिम्बाब्वे महिला टीम 16 से 28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। टी20 मैच रायपुर में और लिस्ट ए मैच बड़ौदा में खेले जायेंगे।
पुरूष अंडर 19 टीम राजकोट में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी जिसके बाद राजकोट और अहमदाबाद में दो चार दिवसीय टेस्ट खेले जायेंगे।

यह श्रृंखला 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जायेगी।
भारतीय महिला ए टीम आस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड ए महिला टीमों के खिलाफ श्रृंखलायें खेलेगी जिसमें तीन तीन टी20 और तीन लिस्ट ए मैचों के साथ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *