शादी के बाद अब Shikhar Dhawan ने कराया रजिस्ट्रेशन, Gurugram में पत्नी Sophie के साथ आए नजर

शादी के बाद अब Shikhar Dhawan ने कराया रजिस्ट्रेशन, Gurugram में पत्नी Sophie के साथ आए नजर

गुरुग्राम, छह मई पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे और अपनी शादी का पंजीकरण करवाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ विकास सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय आए और शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य और एक पंडित भी वहां मौजूद था।

धवन ने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी और सोफी ने हल्के आसमानी रंग का टॉप पहना था। जब उनकी पत्नी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रही थीं तो पीछे से एक व्यक्ति ने मजाक में पूछा, ‘‘क्या पंडित की फोटो आ रही है या नहीं?’’
औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विवाह रजिस्ट्रार के अधीक्षक वासुदेव ने विवाह प्रमाण पत्र जारी किया।

गुरुग्राम रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी ने बताया, ‘‘शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ आज दोपहर करीब तीन बजे विवाह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उनके साथ परिवार के करीब सात सदस्य और दोस्त थे। दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूरी होने में करीब 35 मिनट लगे और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।’’
धवन ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में एक निजी समारोह में आयरलैंड की सोफी शाइन से शादी की थी। दोनों की 12 जनवरी को सगाई हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *