Barber’s Itch Symptoms: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि शेविंग करने के बाद दाढ़ी और गर्दन की त्वचा पर तेज खुजली, जलन या छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं? अक्सर लोग इसे आम शेविंग कट, रेजर बंप या नॉर्मल स्किन एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है, तो यह साधारण समस्या नहीं है। मेडिकल भाषा में इसे बारबर्स इच (Barber’s Itch) या टिनिया बार्बी (Tinea Barbae) कहा जाता है। यह एक तरह का त्वचा इन्फेक्शन है, जो समय पर ध्यान न देने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
क्या होता है बारबर्स इच (Barber’s Itch)?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, बारबर्स इच दाढ़ी और गर्दन के हिस्से में होने वाला एक फंगल इन्फेक्शन (फंगस का संक्रमण) है। यह मुख्य रूप से उन बालों की जड़ों में पनपता है जहां शेविंग की जाती है। इसका नाम बारबर्स इच इसलिए पड़ा क्योंकि पुराने समय में (और आज भी) नाई की दुकान पर एक ही रेजर, ट्रिमर या तौलिए का इस्तेमाल कई लोगों पर करने से यह इन्फेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे में बहुत तेजी से फैलता था। जब फंगस चेहरे के बालों के फॉलिकल्स (रोम छिद्रों) में प्रवेश कर जाता है, तो वहां सूजन, लालिमा और पपड़ीदार दाने बनने लगते हैं।
इसके मुख्य लक्षण क्या हैं?
हेल्थलाइन के अनुसार, बारबर्स इच के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। अगर आप नीचे दिए गए लक्षणों को अपनी त्वचा पर देख रहे हैं, तो सचेत हो जाएं;
तेज खुजली और जलन।
लाल दाने और चकत्ते।
पपड़ी जमना और मवाद पड़ना।
बालों का झड़ना।
किन वजहों से फैलता है यह इन्फेक्शन?
बारबर्स इच होने के पीछे कई आम और व्यावहारिक कारण होते हैं;
- दूसरों का रेजर या ट्रिमर इस्तेमाल करना।
- गंदे या पुराने ब्लेड से शेव करना।
- पसीना और नमी।
- कमजोर इम्युनिटी।
बारबर्स इच से बचाव कैसे करें?
- पर्सनल रेजर का ही इस्तेमाल करें।
- शेविंग से पहले और बाद में सफाई।
- बर्फ या ठंडी सेक।
- नारियल तेल या टी-ट्री ऑयल।
डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?
यदि घरेलू उपायों और साफ-सफाई का ध्यान रखने के बाद भी 1 से 2 हफ्तों में आपकी खुजली और लालिमा ठीक न हो, तो बिना देर किए किसी चर्म रोग विशेषज्ञ (Dermatologist) से संपर्क करें। डॉक्टर स्थिति को देखकर एंटी-फंगल क्रीम या खाने की गोलियां (Oral Antifungals) लिख सकते हैं। सही समय पर इलाज कराने से चेहरा पूरी तरह साफ हो जाता है और दाग-धब्बे भी नहीं रहते।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

