बाराबंकी को मिला नया जिलाधिकारी:आईएएस ईशान प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बाराबंकी को मिला नया जिलाधिकारी:आईएएस ईशान प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बाराबंकी जनपद को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने आज विधिवत रूप से 65वें जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च वरीयता देने के निर्देश दिए। नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत हो सके उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिलाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और प्रभावी तरीके से होना चाहिए, ताकि प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *