Bank Holidays November 2026: नवंबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही ब्रांच जाने की योजना बनाएं। इस महीने दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, 2, 9, 10, 11, 13, 16, 20, 23, 24 और 27 नवंबर को कुछ शहरों और राज्यों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। बैंकों की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से तय होती हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। नवंबर महीनों में अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 17 दिन बंद रहने वाले हैं। इस दौरान 2 लॉन्ग वीकेंड भी आ रहे हैं।
नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
1 नवंबर 2026
रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
2 नवंबर 2026
नोंगक्रेम नृत्य के चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर 2026
रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
9 नवंबर 2026
दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर 2026
दिवाली (बाली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर 2026
लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
13 नवंबर 2026
वांगाला उत्सव के कारण मेघालय में 13 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 नवंबर 2026
दूसरे शनिवार को चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
15 नवंबर 2026
रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
16 नवंबर 2026
छठ पूजा के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ पर्व के तहत सूर्य षष्ठी और डाला छठ का पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
20 नवंबर 2026
इगास-बग्वाल पर्व के कारण उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे।
22 नवंबर 2026
रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश होगा।
23 नवंबर 2026
मेघालय में सेंग कुट स्नेम उत्सव के अवसर पर 23 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर 2026
गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर शामिल हैं।
27 नवंबर 2026
कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में 27 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।
28 नवंबर 2026
चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
29 नवंबर 2026
रविवार के चलत बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड
पहला लॉन्ग वीकेंड 8,9,10,11 नवंबर को आ रहा है। 8 नवंबर को रविवार, 9 को दिवाली (लक्ष्मी पूजा), 10 को गोवर्धन पूजा और 11 को भी कुछ जगह भाई दूज या चित्रगुप्त जयंती के चलते छुट्टी रहने वाली है। आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं, इसके लिए आपको छुट्टियों की लिस्ट चेक करनी होगी। दूसरा लॉन्ग वीकेंड 13, 14, 15, 16 नवंबर को आ रहा है। 13 को मेघालय में छुट्टी है। 14 को दूसरा शनिवार है, 15 को रविवार है और 16 को छठ पूजा के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

