★ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान इस्लामी झंडा जलाने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ★
पुलिस के अनुसार, ★यह घटना बुधवार रात गड़वार कस्बे में उस समय हुई, जब शोभायात्रा एक मस्जिद के पास से गुजर रही थी।
उसने बताया कि शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर बिजली के खंभे पर लगे इस्लामी झंडे में कथित तौर पर आग लगा दी। ★
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली। ★
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
★
वर्मा ने कहा कि ★घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ★
कई मुस्लिम संगठनों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना का वीडियो साझा करते हुए नाराजगी जताई है। वीडियो में कुछ युवक शोभायात्रा के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ नारे लगाते और झंडे को जलाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
★
घटना के कथित वीडियो में मौके पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।

