कोरबा में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन किया:महिलाओं के सम्मान और अत्याचार के विरोध में जताया आक्रोश

कोरबा में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में टीपी नगर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान को लेकर विरोध जताया और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने “बहनों के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में” जैसे नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा और संगठन इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराता रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *