होली पर आई बुरी खबर! फेमस एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से फोटो की शेयर

होली पर आई बुरी खबर! फेमस एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से फोटो की शेयर

Rajshri Deshpande Cancer: देशभर में होली की धूम मची हुई है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर रंग बरसा रहे हैं, लेकिन अचानक एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। होली के रंग में भंग हो गया। दीपिका कक्कड़ के बाद एक और फेमस एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। खुद उन्होंने हॉस्पिटल से फोटो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘मंटो’, ‘ट्रायल बाय फायर’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी वेब सीरीज से घर-घर में मशहूर हुईं राजश्री देशपांडे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह ‘ग्रेड 1’ के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और हाल ही में उन्होंने सर्जरी भी करवा ली है।

एक्ट्रेस राजश्री को हुआ कैंसर (Rajshri Deshpande diagnosed with breast cancer)

राजश्री ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपनी इस मुश्किल सफर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर)’ हुआ है। राजश्री ने लिखा, “मैंने आखिरकार अपने माता-पिता को यह बताने की हिम्मत जुटा ली है। मुझे एक रूटीन चेकअप के दौरान इसका पता चला। मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि बीमारी का पता शुरुआती स्टेज पर ही चल गया, जिससे मुझे इससे लड़ने का सही मौका मिल सका।”

Rajshri Deshpande diagnosed with breast cancer

राजक्षी देशपांडे की हो चुकी है सर्जरी (Rajshri Deshpande Breast Cancer Surgery)

राजश्री के लिए पिछला कुछ समय किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि ढेर सारे टेस्ट और सर्जरी के दौर से गुजरी हैं। वह काफी डर गई थीं। उन्होंने लिखा, “सर्जरी के बाद आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया। आप सभी के प्यार और दुआओं ने मुझे इस मुश्किल वक्त से बाहर निकाला है। अब मैं बहुत अच्छे से रिकवर कर रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर लौट जाऊंगी।”

इंडस्ट्री और फैंस ने बढ़ाया हौसला (Rajshri Deshpande Post)

राजश्री के इस पोस्ट के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में उतर आई है। एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने लिखा, “आपको बहुत सारा प्यार, आप बहुत बहादुर हैं।” वहीं, एक्टर आदर्श गौरव ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। सोशल मीडिया पर फैंस भी राजश्री की हिम्मत की दाद दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में ‘हीलिंग वाइब्स’ और दुआओं की झड़ी लगा दी है।

शानदार रहा है फिल्मी सफर

राजश्री देशपांडे ने साल 2012 में फिल्म ‘तलाश’ से अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने ‘किक’ और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘सेक्रेड गेम्स’ और फिर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ से मिली। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ समाज सेवा के कामों के लिए भी जानी जाती हैं। आज उनकी हिम्मत उन लाखों महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो इस बीमारी से लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *