Azamgarh News: माफिया कूंटू सिंह के सहयोगी की 6 करोड़ 20 लाख की संपत्ति कुर्क

Azamgarh News: माफिया कूंटू सिंह के सहयोगी की 6 करोड़ 20 लाख की संपत्ति कुर्क

Crime News: आज़मगढ़ में अपराध और माफिया नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया कुंटू सिंह के करीबी सहयोगी संजय यादव की लगभग 6.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं संजय यादव पर

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संजय यादव पर गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन को छिपाने और वैध दिखाने के उद्देश्य से विभिन्न चल-अचल संपत्तियां अपने नाम कर ली थीं। इसी के आधार पर प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल और तहसीलदार विवेकानन्द दूबे मौके पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में पुलिस टीम ने चिन्हित संपत्तियों को कब्जे में लिया और कुर्की की औपचारिकताएं पूरी कीं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में रहते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *