गोरखपुर में चल रहा जागरूकता अभियान:नुक्कड़ के जरिए जागरूक कर रहे आपदा मित्र, लोगों को बचाव के बता रहे उपाय

गोरखपुर में डूबने, सांप के काटने, आकाशीय बिजली और अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए आपदा मित्र गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत आपदा मित्र ग्राम स्तर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि नदी, तालाब और नहर में नहाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा सांप के काटने होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी जा रही है। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने, खुले मैदान से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। गांवों में लोगों को किया जा रहा जागरूक आपदा मित्र गांवों में पहुंचकर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों को सरल भाषा में जागरूक कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील भी की जा रही है। दुर्घटनाएं कम करने का प्रयास जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों को पहले से जागरूक कर डूबने, सांप के काटने, आकाशीय बिजली और अन्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना है। इसी कड़ी में आपदा मित्र लगातार गांवों का भ्रमण कर रहे हैं और लोगों तक सुरक्षा संबंधी जरूरी संदेश पहुंचा रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और आपदाओं से होने वाली जनहानि में कमी आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *