शाजापुर में ऑटो पलटा, तीन लोग गंभीर घायल:कुमारिया गेट के पास हुआ हादसा, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

शाजापुर में ऑटो पलटा, तीन लोग गंभीर घायल:कुमारिया गेट के पास हुआ हादसा, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

शाजापुर के बड़ोदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 1 बजे एक ऑटो कुमारिया गेट के समीप असंतुलित होकर पलट गया। यह ऑटो परसूला में एक शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 के पायलट राजपाल सिंह और थाने के स्टाफ शिवचरण दांगी व विजय गवली की मदद से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑटो में करीब 8 से 10 सवारियां थीं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के अलावा, ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो परसूला से शादी समारोह से लौटकर तलेन जा रहा था, तभी मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के कुमारिया गेट के पास यह हादसा हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *