खगड़िया में सोलर रथ से गांव-गांव जागरूकता:2 दिन में दर्जनों गांव पहुंचेगा अभियान, लोगों को सब्सिडी और मुफ्त बिजली योजना की जानकारी
खगड़िया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को परबत्ता प्रखंड के झंझरा ग्रिड परिसर से जागरूकता सोलर रथ को कनीय अभियंता (जेई) देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…

