खगड़िया में सोलर रथ से गांव-गांव जागरूकता:2 दिन में दर्जनों गांव पहुंचेगा अभियान, लोगों को सब्सिडी और मुफ्त बिजली योजना की जानकारी

खगड़िया में सोलर रथ से गांव-गांव जागरूकता:2 दिन में दर्जनों गांव पहुंचेगा अभियान, लोगों को सब्सिडी और मुफ्त बिजली योजना की जानकारी

खगड़िया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को परबत्ता प्रखंड के झंझरा ग्रिड परिसर से जागरूकता सोलर रथ को कनीय अभियंता (जेई) देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले दो दिनों तक झंझरा ग्रिड से जुड़े विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना है लक्ष्य
यह सोलर रथ पसराहा, सोनडीहा, शेर चकला, महदीपुर, बन्देहरा, सातों समेत आसपास के दर्जनों गांवों में पहुंचेगा। अभियान के दौरान विभागीय कर्मी ग्रामीणों को योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता तथा सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने से होने वाले आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी देंगे। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा पहुंचाना है। इसका लक्ष्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कराने का आग्रह किया। इससे न केवल बिजली पर होने वाला खर्च घटेगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। स्थानीय स्तर पर शुरू हुए इस विशेष जागरूकता अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। विभाग को उम्मीद है कि सोलर रथ के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग योजना से जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। खगड़िया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को परबत्ता प्रखंड के झंझरा ग्रिड परिसर से जागरूकता सोलर रथ को कनीय अभियंता (जेई) देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अगले दो दिनों तक झंझरा ग्रिड से जुड़े विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना है लक्ष्य
यह सोलर रथ पसराहा, सोनडीहा, शेर चकला, महदीपुर, बन्देहरा, सातों समेत आसपास के दर्जनों गांवों में पहुंचेगा। अभियान के दौरान विभागीय कर्मी ग्रामीणों को योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता तथा सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने से होने वाले आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी देंगे। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा पहुंचाना है। इसका लक्ष्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित कराने का आग्रह किया। इससे न केवल बिजली पर होने वाला खर्च घटेगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। स्थानीय स्तर पर शुरू हुए इस विशेष जागरूकता अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। विभाग को उम्मीद है कि सोलर रथ के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग योजना से जुड़ेंगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *