बेगूसराय- स्कूल में कट्टा लेकर पहुंचा 9वीं क्लास का स्टूडेंट:पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में लिया, पूछताछ में बोले- गांव के शख्स ने दिया था हथियार
बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में आज उस समय अफरातफरी मच गई, जब नवम वर्ग के एक छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। स्कूल में नाबालिग छात्र के पास हथियार मिलने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया।…

