औरंगाबाद में बकरी चरा रहे लकड़हारे को सांप ने डंसा:खेत में बेहोशी की हालत में मिला, सदर अस्पताल रेफर करने के बाद तोड़ा दम

औरंगाबाद में बकरी चरा रहे लकड़हारे को सांप ने डंसा:खेत में बेहोशी की हालत में मिला, सदर अस्पताल रेफर करने के बाद तोड़ा दम

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश से एक लकड़हारे की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के समीप रहने वाले 35 वर्षीय रिंटू के रूप में हुई है। वह लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रिंटू शनिवार को घर से कुछ दूर स्थित खेतों में बकरी चराने गया था। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब रिंटू पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रिंटू को मृत घोषित कर दिया। दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया रिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि वह लकड़ी बेचकर ही अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसकी आमदनी से ही घर का भरण-पोषण होता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश से एक लकड़हारे की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के समीप रहने वाले 35 वर्षीय रिंटू के रूप में हुई है। वह लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार रिंटू शनिवार को घर से कुछ दूर स्थित खेतों में बकरी चराने गया था। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उसे काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब रिंटू पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रिंटू को मृत घोषित कर दिया। दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया रिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि वह लकड़ी बेचकर ही अपने परिवार का खर्च चलाता था। उसकी आमदनी से ही घर का भरण-पोषण होता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *