उन्नाव में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा:थाना पुरवा से मिरी चौराहे तक निकली रैली, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया संदेश
उन्नाव के पुरवा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। 100 से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मी थाना पुरवा से मिरी चौराहे तक हाथों में तिरंगा लेकर निकले। देशभक्ति गीतों की धुन के बीच पुलिसकर्मियों के जोश और एक साथ लहराते तिरंगों ने पूरे माहौल…

