नाबालिग अपहरण मामले में 1 नामजद आरोपी अरेस्ट:बाबूबरही पुलिस ने रौआही निवासी रामप्रकाश यादव को पकड़ा
बाबूबरही थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस नेकार्रवाई की है। बाबूबरही पुलिस ने शादी की मंशा से अपहृत नाबालिग के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रौआही गांव निवासी रामप्रकाश यादव को शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।…

