6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:बोचहां में नाबालिग लड़के पर FIR, मेडिकल जांच जारी

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:बोचहां में नाबालिग लड़के पर FIR, मेडिकल जांच जारी

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार को प्रकाश में आई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। बताया गया है कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। पीड़िता अपने पड़ोस के एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ खेल रही थी, तभी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा। घटना के बाद पीड़िता को पहले एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में उसकी नानी और मां उसे लेकर थाने पहुंचीं। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला कथित तौर पर दो सहोदर भाइयों के बच्चों के बीच का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना खेलने-कूदने के दौरान हुई। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार को प्रकाश में आई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। बताया गया है कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। पीड़िता अपने पड़ोस के एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ खेल रही थी, तभी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा। घटना के बाद पीड़िता को पहले एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में उसकी नानी और मां उसे लेकर थाने पहुंचीं। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला कथित तौर पर दो सहोदर भाइयों के बच्चों के बीच का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना खेलने-कूदने के दौरान हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *