शानदार फॉर्म में चल रही मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को एशियाई खेलों के पूल ए में मेजबान जापान के खिलाफ जीत दर्ज करके अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। हाल ही में एफआईएच विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है और तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर नौ अंकों के साथ बेहतर गोल अंतर के कारण जापान से आगे अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। भारत ने अपने शुरुआती तीन मैचों में इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1 और दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया था।भारत 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पूल चरण का अपना अंतिम मैच खेलेगा जिसमें उसकी जीत तय मानी जा रही है। जापान भी तीन मैचों में तीन जीत के साथ अजेय है, लेकिन उसका गोल अंतर खराब है जिससे शनिवार का मुकाबला पूल में शीर्ष स्थान के लिए निर्णायक साबित होगा। दिलप्रीत सिंह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अब तक सर्वाधिक नौ गोल किए हैं।इसे भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medalउनके साथी फॉरवर्ड अभिषेक ने भी छह गोल करके अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है। ड्रैगफ्लिकर जुगराज सिंह ने पांच गोल किए हैं। उन्होंने तीन गोल पेनल्टी कॉर्नर से और दो पेनल्टी स्ट्रोक पर किए हैं।इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशनभारतीय फॉरवर्ड लाइन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है, जिसमें सुखजीत (चार गोल), शिलाानंद लाकड़ा (तीन), राजिंदर सिंह (दो) और अनुभवी मनदीप सिंह (दो) भी अपनी तरफ से भरपूर योगदान दे रहे हैं। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी तीन मैचों में चार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस विभाग में काफी सुधार की जरूरत है क्योंकि उन्होंने शुरुआती तीन मैचों में कई मौके गंवाए। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दर अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है और प्रतियोगिता के अंतिम चरण में किसी भी तरह की चूक भारी पड़ सकती है।फुल्टन ने कहा, ‘‘हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हमारी अपनी एक प्रक्रिया है जिसे हमें समझना होगा। मुझे लगता है कि हमारी टीम सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हमारा पूरा ध्यान इस पर है कि हमें क्या करना है, हमें सुधार करना है और जितना संभव हो उतने गोल करने की कोशिश करनी है।
शानदार फॉर्म में चल रही मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को एशियाई खेलों के पूल ए में मेजबान जापान के खिलाफ जीत दर्ज करके अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। हाल ही में एफआईएच विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है और तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर नौ अंकों के साथ बेहतर गोल अंतर के कारण जापान से आगे अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। भारत ने अपने शुरुआती तीन मैचों में इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1 और दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया था।
भारत 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पूल चरण का अपना अंतिम मैच खेलेगा जिसमें उसकी जीत तय मानी जा रही है। जापान भी तीन मैचों में तीन जीत के साथ अजेय है, लेकिन उसका गोल अंतर खराब है जिससे शनिवार का मुकाबला पूल में शीर्ष स्थान के लिए निर्णायक साबित होगा। दिलप्रीत सिंह शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अब तक सर्वाधिक नौ गोल किए हैं।
इसे भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal
उनके साथी फॉरवर्ड अभिषेक ने भी छह गोल करके अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है। ड्रैगफ्लिकर जुगराज सिंह ने पांच गोल किए हैं। उन्होंने तीन गोल पेनल्टी कॉर्नर से और दो पेनल्टी स्ट्रोक पर किए हैं।
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन
भारतीय फॉरवर्ड लाइन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है, जिसमें सुखजीत (चार गोल), शिलाानंद लाकड़ा (तीन), राजिंदर सिंह (दो) और अनुभवी मनदीप सिंह (दो) भी अपनी तरफ से भरपूर योगदान दे रहे हैं। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी तीन मैचों में चार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस विभाग में काफी सुधार की जरूरत है क्योंकि उन्होंने शुरुआती तीन मैचों में कई मौके गंवाए। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की दर अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है और प्रतियोगिता के अंतिम चरण में किसी भी तरह की चूक भारी पड़ सकती है।
फुल्टन ने कहा, ‘‘हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हमारी अपनी एक प्रक्रिया है जिसे हमें समझना होगा। मुझे लगता है कि हमारी टीम सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है। हमारा पूरा ध्यान इस पर है कि हमें क्या करना है, हमें सुधार करना है और जितना संभव हो उतने गोल करने की कोशिश करनी है।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

