Asian Games 2026: सात्विक-चिराग की चौंकाने वाली हार, एशियन गेम्स में पहले दौर से बाहर

Asian Games 2026: सात्विक-चिराग की चौंकाने वाली हार, एशियन गेम्स में पहले दौर से बाहर

Satwik-Chirag: एशियन गेम्स 2026 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पुरुष युगल के पहले दौर में थाईलैंड की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा और वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए। 

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को भारत को बड़ा झटका लगा। दरअसल, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन की पुरुष युगल स्पर्धा में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग की जोड़ी पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भारत को पदक की उम्मीदें थीं। हालांकि, उन्हें थाईलैंड के पक्कापोन तीरारात्साकुल और पीरात्चाई सुकफुन की पुरुष युगल जोड़ी से कड़ी चुनौती मिली। आखिरकार, थाईलैंड की जोड़ी ने एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में सात्विक-चिराग को 21-12, 19-21, 14-21 से हरा दिया।

सात्विक-चिराग ने शुरुआती बढ़त गंवाई

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने 20 मिनट में पहला गेम 21-12 से जीतकर मुकाबले पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। हालांकि, थाईलैंड की पुरुष युगल जोड़ी ने धैर्य नहीं खोया और धीरे-धीरे लय हासिल करते हुए मुकाबले का रुख पलट दिया। थाई जोड़ी ने दूसरे गेम में दबदबा बनाते हुए 24 मिनट में 21-19 से जीत दर्ज की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग लय हासिल करने में विफल रहे। थाई जोड़ी ने जल्द ही तीसरे गेम में नियंत्रण हासिल कर लिया और महज 19 मिनट में 21-14 से जीत दर्ज करते हुए भारतीय जोड़ी को चौंका दिया। आपको बता दें कि सात्विक और चिराग उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने इससे पहले पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *