Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

(फिलेम दीपक सिंह)
नागोया, 25 सितंबर बारानिका इलांगोवान एशियाई खेलों में पोल वॉल्ट का पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने कांस्य अपने नाम किया जबकि गुलवीर सिंह 10000 मीटर रेस में दो बाद पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर के कांस्य के साथ एथलेटिक्स में तीसरे दिन भारत ने तीन पदक जीते। उनतीस वर्षीय बारानिका ने कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ संयुक्त कांस्य पदक जीता क्योंकि दोनों 4.15 मीटर के सर्वश्रेष्ठ ‘क्लियरेंस’ और 4.25 मीटर पर समान संख्या में असफल प्रयासों के साथ बराबरी पर रहीं।बारानिका का प्रयास उनके 4.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कम था, लेकिन पोडियम स्थान हासिल करने के लिए काफी था। बारानिका ने कहा ,‘‘ यह शानदार है। मुझे खुशी है कि मैं देश के लिये पदक जीत सकी।मेरा सपना इतिहास रचने का था जो मैने आज पूरा किया।’
वहीं गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत पदक में बदला और पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे। हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27 . 51 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34 . 18 सेकंड का समय निकाला।गुलवीर ने इस साल की शुरुआत में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। गुलवीर ने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतकर अच्छा लग रहा है। इस तरह की चैंपियनशिप में पोडियम पर खड़ा होना संतोषजनक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने समय पर ध्यान देने के बजाय चैंपियनशिप रेस के लिए तैयारी की थी और मैं अपनी योजना पर कायम रहने में सक्षम रहा। यह पदक उत्साह बढ़ाने वाला है, लेकिन मैं जानता हूं कि अभी लंबा रास्ता तय करना है और आगे कई और रेस हैं। ’’
गुलवीर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर में रजत और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था।मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में 17 . 17 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। 36 वर्ष की मनप्रीत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 . 06 मीटर है जो उन्होंने 2022 में किया था।वह हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रही थी और ग्लास्गो में पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में 17 . 49 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर थी। उन्होंने कहा ,‘‘ आखिरकार मैने पदक जीता। मैने काफी संघर्ष किया है।अगला लक्ष्य एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप है। ओलंपिक भी है तो कदम दर कदम आगे बढना है।’’
पुरूषों की 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदर वीर सिंह और अनिमेष कुजूर फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये। गुरिंदरवीर 10 . 32 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल हीट 2 में पांचवें और कुल 11वें स्थान पर रहे।कुजूर ने 10 . 38 सेकंड का समय लिया और सेमीफाइनल हीट 3 में सातवें और कुल 18वें स्थान पर रहे। 

(फिलेम दीपक सिंह)
नागोया, 25 सितंबर बारानिका इलांगोवान एशियाई खेलों में पोल वॉल्ट का पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई जिन्होंने कांस्य अपने नाम किया जबकि गुलवीर सिंह 10000 मीटर रेस में दो बाद पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर के कांस्य के साथ एथलेटिक्स में तीसरे दिन भारत ने तीन पदक जीते। उनतीस वर्षीय बारानिका ने कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ संयुक्त कांस्य पदक जीता क्योंकि दोनों 4.15 मीटर के सर्वश्रेष्ठ ‘क्लियरेंस’ और 4.25 मीटर पर समान संख्या में असफल प्रयासों के साथ बराबरी पर रहीं।

बारानिका का प्रयास उनके 4.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कम था, लेकिन पोडियम स्थान हासिल करने के लिए काफी था। बारानिका ने कहा ,‘‘ यह शानदार है। मुझे खुशी है कि मैं देश के लिये पदक जीत सकी।

मेरा सपना इतिहास रचने का था जो मैने आज पूरा किया।’
वहीं गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत पदक में बदला और पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे। हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27 . 51 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34 . 18 सेकंड का समय निकाला।

गुलवीर ने इस साल की शुरुआत में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। गुलवीर ने कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतकर अच्छा लग रहा है। इस तरह की चैंपियनशिप में पोडियम पर खड़ा होना संतोषजनक है।

’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने समय पर ध्यान देने के बजाय चैंपियनशिप रेस के लिए तैयारी की थी और मैं अपनी योजना पर कायम रहने में सक्षम रहा। यह पदक उत्साह बढ़ाने वाला है, लेकिन मैं जानता हूं कि अभी लंबा रास्ता तय करना है और आगे कई और रेस हैं। ’’
गुलवीर ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 10000 मीटर में रजत और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था।

मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में 17 . 17 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। 36 वर्ष की मनप्रीत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 . 06 मीटर है जो उन्होंने 2022 में किया था।

वह हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रही थी और ग्लास्गो में पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में 17 . 49 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर थी। उन्होंने कहा ,‘‘ आखिरकार मैने पदक जीता। मैने काफी संघर्ष किया है।

अगला लक्ष्य एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व चैम्पियनशिप है। ओलंपिक भी है तो कदम दर कदम आगे बढना है।’’
पुरूषों की 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदर वीर सिंह और अनिमेष कुजूर फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाये। गुरिंदरवीर 10 . 32 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल हीट 2 में पांचवें और कुल 11वें स्थान पर रहे।

कुजूर ने 10 . 38 सेकंड का समय लिया और सेमीफाइनल हीट 3 में सातवें और कुल 18वें स्थान पर रहे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *