जसप्रीत बुमराह ने कुछ शानदार गेंदें फेंकीं, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की जिससे भारत ने रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 156 रन ही बनाने दिए। पहले 10 ओवर तक दोनों स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती (16 रन देकर एक विकेट) और अक्षर पटेल (27 रन देकर एक विकेट) ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई (44 गेंद में नाबाद 64 रन) और मोहम्मद नबी (27 गेंद में 33 रन) ने छठे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।बुमराह (26 रन देकर एक विकेट) ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की और 16 डॉट गेंदें फेंकीं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज (शून्य) को ऐसी गेंद पर आउट किया जो बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े अभिषेक शर्मा के हाथों में चली गई जिन्होंने शानदार नीचा कैच पकड़ा। दूसरी ओर अर्शदीप ने गेंद की गति में बदलाव और ‘वैरिएशन’ का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अहम मौकों पर विकेट हासिल किए।इब्राहिम जदरान (13) और सेदिकुल्लाह अटल (11) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन गफलत के कारण अफगानिस्तान के कप्तान को अपना विकेट गंवाना पड़ा। अर्शदीप ने अफगान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।उन्होंने अटल को वाइड यॉर्कर डाली लेकिन ‘फ्लाई’ स्लिप पर खड़े बुमराह ने आसान कैच लपक लिया। गुलबदीन नायब (02) ने अक्षर की गेंद पर एक खराब इनसाइड-आउट शॉट खेला और नीतिश रेड्डी के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद वरुण ने लगातार स्टंप को निशाना बनाते हुए आक्रामक गेंदबाजी की और दार्विश रसूली (02) का विकेट लिया।इससे सात ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 43 रन हो गया। लेकिन इस स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय अजमतुल्लाह को जाता है जिन्होंने भारतीय गेंदबाजी की कमजोर कड़ी नीतिश रेड्डी को निशाना बनाया और उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल में खतरनाक मोहम्मद नबी को छक्का खाने के तुरंत बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।नबी के आउट होने के बाद राशिद खान (10 गेंद पर एक रन) अर्शदीप की गेंद पर डीप में कैच आउट हो गए। इसके बाद उमरजई ने शिवम दुबे पर लगातार दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर में 21 रन बने और इस तरह ‘मेजबान’ अफगानिस्तान ने 150 से अधिक का स्कोर सुनिश्चित कर लिया।
जसप्रीत बुमराह ने कुछ शानदार गेंदें फेंकीं, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की जिससे भारत ने रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 156 रन ही बनाने दिए। पहले 10 ओवर तक दोनों स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती (16 रन देकर एक विकेट) और अक्षर पटेल (27 रन देकर एक विकेट) ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई (44 गेंद में नाबाद 64 रन) और मोहम्मद नबी (27 गेंद में 33 रन) ने छठे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
बुमराह (26 रन देकर एक विकेट) ने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की और 16 डॉट गेंदें फेंकीं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज (शून्य) को ऐसी गेंद पर आउट किया जो बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में खड़े अभिषेक शर्मा के हाथों में चली गई जिन्होंने शानदार नीचा कैच पकड़ा। दूसरी ओर अर्शदीप ने गेंद की गति में बदलाव और ‘वैरिएशन’ का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अहम मौकों पर विकेट हासिल किए।
इब्राहिम जदरान (13) और सेदिकुल्लाह अटल (11) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन गफलत के कारण अफगानिस्तान के कप्तान को अपना विकेट गंवाना पड़ा। अर्शदीप ने अफगान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
उन्होंने अटल को वाइड यॉर्कर डाली लेकिन ‘फ्लाई’ स्लिप पर खड़े बुमराह ने आसान कैच लपक लिया। गुलबदीन नायब (02) ने अक्षर की गेंद पर एक खराब इनसाइड-आउट शॉट खेला और नीतिश रेड्डी के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद वरुण ने लगातार स्टंप को निशाना बनाते हुए आक्रामक गेंदबाजी की और दार्विश रसूली (02) का विकेट लिया।
इससे सात ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 43 रन हो गया। लेकिन इस स्कोर तक पहुंचाने का श्रेय अजमतुल्लाह को जाता है जिन्होंने भारतीय गेंदबाजी की कमजोर कड़ी नीतिश रेड्डी को निशाना बनाया और उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पेल में खतरनाक मोहम्मद नबी को छक्का खाने के तुरंत बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।
नबी के आउट होने के बाद राशिद खान (10 गेंद पर एक रन) अर्शदीप की गेंद पर डीप में कैच आउट हो गए। इसके बाद उमरजई ने शिवम दुबे पर लगातार दो छक्के लगाए। आखिरी ओवर में 21 रन बने और इस तरह ‘मेजबान’ अफगानिस्तान ने 150 से अधिक का स्कोर सुनिश्चित कर लिया।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

