जबरन शादी से नाराज युवक ने की बुआ की हत्या:सीवान में गहनों की मांग को लेकर परिवार पर चाकू से किया हमला, 7 लोग घायल

जबरन शादी से नाराज युवक ने की बुआ की हत्या:सीवान में गहनों की मांग को लेकर परिवार पर चाकू से किया हमला, 7 लोग घायल

सीवान में रविवार की रात एक युवक ने अपने ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी सगी बुआ की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबरन शादी कराने की कोशिश और महंगे गहनों की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव की है। मृतका की पहचान जामोबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। नौकरी के दौरान हुआ प्रेम आरोपी युवक दीपक कुमार एक शिक्षित और अच्छी नौकरी करने वाला युवक है। वह प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई कर बेंगलुरु में कार्यरत था और लगभग 40 लाख रुपए सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसका एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था, लेकिन परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। परिजन ने दीपक की मर्जी के खिलाफ गांव में उसकी शादी तय कर दी और उसे बहाने से घर बुला लिया। घर पहुंचने पर जब उसे शादी की पूरी जानकारी मिली और यह पता चला कि मंगलवार को उसकी बारात जानी है, तो वह नाराज हो गया। इसी बीच शादी के लिए गहनों की खरीदारी को लेकर भी विवाद गहराता चला गया। दीपक शादी के लिए 10 से 12 लाख रुपए के ब्रांडेड गहनों की मांग कर रहा था। रविवार की शाम गहनों की खरीदारी नहीं हो सकी, जिसके बाद रात करीब 9:30 बजे से ही परिवार के सदस्यों के साथ उसकी तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हिंसक झगड़े में बदल गई। चाचा पर चाकू से किया हमला गुस्से में आकर दीपक ने अचानक चाकू निकाल लिया और सबसे पहले अपने चाचा पर हमला कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बुआ फूलमती देवी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल परिजनों का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी जख्मी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घर को सील कर दिया है ताकि साक्ष्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। परिजनों के बयान के अनुसार गहनों की खरीदारी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीवान में रविवार की रात एक युवक ने अपने ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी सगी बुआ की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबरन शादी कराने की कोशिश और महंगे गहनों की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ था। घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव की है। मृतका की पहचान जामोबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी फूलमती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सिकंदर कुमार, अभिषेक कुमार, नागेंद्र सिंह, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, योगेंद्र शर्मा और शोभा देवी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। नौकरी के दौरान हुआ प्रेम आरोपी युवक दीपक कुमार एक शिक्षित और अच्छी नौकरी करने वाला युवक है। वह प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई कर बेंगलुरु में कार्यरत था और लगभग 40 लाख रुपए सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसका एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था, लेकिन परिवार को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। परिजन ने दीपक की मर्जी के खिलाफ गांव में उसकी शादी तय कर दी और उसे बहाने से घर बुला लिया। घर पहुंचने पर जब उसे शादी की पूरी जानकारी मिली और यह पता चला कि मंगलवार को उसकी बारात जानी है, तो वह नाराज हो गया। इसी बीच शादी के लिए गहनों की खरीदारी को लेकर भी विवाद गहराता चला गया। दीपक शादी के लिए 10 से 12 लाख रुपए के ब्रांडेड गहनों की मांग कर रहा था। रविवार की शाम गहनों की खरीदारी नहीं हो सकी, जिसके बाद रात करीब 9:30 बजे से ही परिवार के सदस्यों के साथ उसकी तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हिंसक झगड़े में बदल गई। चाचा पर चाकू से किया हमला गुस्से में आकर दीपक ने अचानक चाकू निकाल लिया और सबसे पहले अपने चाचा पर हमला कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बुआ फूलमती देवी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल परिजनों का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी जख्मी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घर को सील कर दिया है ताकि साक्ष्यों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। परिजनों के बयान के अनुसार गहनों की खरीदारी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक घटना में बदल गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *