Khushi Mukherjee: इंडस्ट्री में अपनी अतरंगी ड्रेसिंग और बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने वह फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह दुबई में हैं। उन्होंने दावा किया कि एक अनजान शख्स ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मारा और फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और उनके पहनावे को लेकर छिड़ी बहस को हवा दे दी है।
दुबई से खुशी मुखर्जी ने वीडियो किया शेयर (Khushi Mukherjee Video)
खुशी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह काफी घबराई हुई दिख रही हैं। रोते हुए उन्होंने बताया, “रात के 9 बज रहे हैं, मैं सड़क पर थी और तभी एक बाइक सवार आया और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं। पुलिस स्टेशन जाने का भी क्या फायदा, सड़कों पर कैमरे तो लगे नहीं हैं।” वीडियो में खुशी बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं, जिससे साफ पता चलता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है और वह जान बचाने के लिए तेज कदमों से भाग रही हैं।
खुशी मुखर्जी को दुबई में सड़क पर पड़ा थप्पड़ (Khushi Mukherjee slapped in Dubai)
इस वीडियो के साथ खुशी ने एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनसे ‘पुराना बदला’ ले रहे हैं और वह खुद को पूरी दुनिया के खिलाफ अकेला महसूस कर रही हैं। उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए लिखा, “पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही, स्टेशन खाली पड़ा है। महिला अधिकारी भी कार्रवाई करने से कतरा रही हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया हमें जबरन शरिया कानून का पालन करने के लिए दबा रही है।” खुशी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
खुशी का विवादों से रहा है पुराना नाता (Khushi Mukherjee Shares Tearful Video Alleging Harassment)
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी के कपड़ों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सैंटी ने कहा था कि खुशी जैसे रिवीलिंग कपड़े पहनने वाली लड़कियों की वजह से ही अपराध बढ़ते हैं। हालांकि, खुशी के फैंस इस हमले को लेकर काफी चिंतित हैं और उनसे सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ भी करार दे रहे हैं।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शो से उन्हें असली पहचान मिली। वह ‘बालवीर’ और ‘रीति रिवाज’ जैसे सीरियल्स के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, खुशी दुबई में हैं और इस घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।


