Ambikapur News: सीएम का सरगुजा दौरा स्थगित, अर्नब चक्रवात बना रोड़ा! अब वर्चुअल जुड़ेंगे, समाज ने शहर में निकाली रैली

Ambikapur News: सीएम का सरगुजा दौरा स्थगित, अर्नब चक्रवात बना रोड़ा! अब वर्चुअल जुड़ेंगे, समाज ने शहर में निकाली रैली

अंबिकापुर। अर्नब चक्रवात के असर के कारण सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) का सरगुजा दौरा स्थगित हो गया है। वे अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उरांव चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। हालांकि कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय में ही संपन्न होगा। लेकिन अब सीएम उक्त कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे वर्चुअल जुड़ेंगे। इधर निगम द्वारा प्रतिमा अनावरण की तैयारियां पूरी कर ली है। बाबा कार्तिक उरांव के समाज के लोगों ने कलाकेंद्र मैदान से शहर में रैली निकाली। उनका जयघोष किया। कार्यक्रम में शामिल होने सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी पहुंच चुके हैं। सुबह से ही शहर में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। ऐसे में कार्यक्रम स्थल कलाकेंद्र मैदान में लोगों की आवाजाही भी कम है।

अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत की पहल पर प्रदेश के पहला बाबा कार्तिक उरांव चौक (Baba Kartik Uraon Chowk) स्थापित किया गया है। बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी पर 29 अक्टूबर को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय शामिल होने वाले थे, लेकिन अर्नब चक्रवाती तूफान के असर के कारण उनका अंबिकापुर दौरा रद्द कर दिया गया। वे अब वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Baba Kartik Uraon Chowk Inauguration
Ambikapur News, रैली में शामिल हुए सांसद समेत अन्य
(Photo- Patrika)

वहीं सांसद चिंतामणि महाराज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम (Agriculture Minister Ram Vichar Netam) समेत अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अब से कुछ ही देर में प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। इधर समाज के लोगों द्वारा शहर में रैली निकालने के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि बारिश कार्यक्रम में खलल डाल रही ैहै, लेकिन समाज के लोगों का उत्साह कम नहीं है। समाज के महिला-पुरुषों के हाथ में बाबा कार्तिक ऊरांव की तख्तियां व पोस्टर भी थे।

Baba Kartik Uraon Chowk Inauguration
Ambikapur News, कार्यक्रम से पूर्व शहर में निकली रैली (Photo- Patrika)

Four Lane Road: फोरलेन सडक़ का भी होगा भूमिपूजन

सीएम विष्णु देव साय सरगुजा दौरान आज प्रस्तावित था। वे बाबा कार्तिक उरांव चौक के अनावरण कार्यक्रम में अंबिकापुर में दोपहर 2 से 3 बजे तक शामिल होने वाले थे। वहीं दोपहर 3 से साढ़े 3 बजे तक वे उदयपुर विकासखंड के ग्राम सोनतराई से ग्राम सुर तक फोरलेन सडक़ मार्ग का भूमिपूजन (Four Lane Road Bhumipujan) करने वाले थे। अब सीएम दोनों ही कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *