परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर जिले में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद, संगठन के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं। वे ज्ञान, तपस्या और पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं, और सनातन धर्म में उनका विशेष महत्व है। कहा कि देशभर में परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें पूजा-अर्चना और शोभायात्राएं शामिल होती हैं। संगठन ने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर प्रदेश सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग ले सकें। ज्ञापन पर जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य के साथ दीपक और रामगोपाल के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडे, अनमोल शुक्ला, दीपक यादव, मुकेश चौरसिया, संतोष नेता, राज शर्मा, गौरी शंकर दुबे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता और सुधा सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *