लड़कियों वाली हील पहनकर अक्षय कुमार ने ‘लाल परी’ पर किया डांस, फराह खान देखकर रह गईं दंग

लड़कियों वाली हील पहनकर अक्षय कुमार ने ‘लाल परी’ पर किया डांस, फराह खान देखकर रह गईं दंग

Akshay Kumar Heel Dance: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बार फिर अपने मस्तीभरे अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी फिल्म का नहीं बल्कि टीवी शो के ग्रैंड फिनाले का है, जहां अक्षय कुमार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर दर्शक हैरान भी रह गए और खुश भी। सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

‘वील ऑफ फॉर्च्यून’ में पहुंचीं फराह खान (Akshay Kumar Heel Dance)

दरअसल, लोकप्रिय गेम शो ‘वील ऑफ फॉर्च्यून’ के आखिर एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं। शो के दौरान मजाक-मस्ती का दौर चल रहा था। तभी जैकलीन ने अक्षय से पुरानी शरारतों का हिसाब बराबर करने का अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने अभिनेता को चुनौती दी कि वो हाई हील्स पहनकर एक मिनट तक डांस करें।

हील पहनकर अक्षय कुमार ने किया डांस

पहले तो अक्षय कुमार थोड़ा घबराते नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर पैर मुड़ गया तो क्या होगा। लेकिन माहौल ऐसा बना कि आखिरकार उन्हें चुनौती स्वीकार करनी पड़ी। जैकलीन की मदद से अक्षय ने लाल रंग की हील्स पहनीं और फिर जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

हील्स पहनते ही अक्षय कुमार ने अपने मशहूर गाने ‘लाल परी’ पर डांस शुरू कर दिया। स्टेज पर उनका कॉन्फिडेंस देखकर सभी तालियां बजाने लगे। उन्होंने घूमकर स्टेप्स किए, बैलेंस बनाया और पूरे जोश के साथ परफॉर्मेंस दी। कुछ देर बाद फराह खान और भूमि पेडनेकर भी उनके साथ मंच पर शामिल हो गईं।

फराह खान भी अक्षय को देख रह गईं दंग (Akshay Kumar Heel Dance)

फराह खान ने अक्षय से कुछ मुश्किल फुटवर्क भी करवाया, जिसे अभिनेता ने आसानी से कर दिखाया। डांस खत्म होने के बाद फराह खान ने झुककर उनका सम्मान किया और तालियां बजाईं। वहीं अक्षय ने मजाक में कहा कि अब उन्हें समझ आया कि महिलाएं हील्स पहनकर कैसे चलती हैं।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि 2026 में अक्षय कुमार को हील्स पहनकर डांस करते देखना उनकी कल्पना से बाहर था। वहीं कई लोगों ने कहा कि अक्षय हमेशा नए प्रयोग करने से नहीं डरते और यही बात उन्हें खास बनाती है।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का इंतजार है, जो जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन फिलहाल हील्स वाला यह डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *