एयर फोर्स वाराणसी में 24, 25 और 26 अक्टूबर को देश का अब तक सबसे बड़ा एयर शो करने जा रहा है। ऐसे में वाराणसी में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें क्राउड मैनेजमेंट, क्राउड गैलेरी, सिक्योरिटी और ट्रैफिक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस एयर शो को देखने के लिए काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 25 अक्टूबर को इस एयर शो में शामिल होंगे। वहीं इस एयर शो में 3 दिन में 30 लाख लोगों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में गंगा पार मणिकर्णिका घाट के ठीक सामने डोमरी में 250 हेक्टेयर यानी करीब 600 एकड़ में क्राउड के लिए जगह तैयार की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग और वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। देखें PWD के काम की तीन तस्वीरें… 250 हेक्टेयर में पीडब्ल्यूडी करवा रहा काम पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया – आगामी 24 तारीख से वाराणसी में एयर फोर्स का वृहद् एयर शो होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय एयर शो को देखने के लिए वाराणसी में भारी संख्या स्थानीय और अन्य जिलों से लोग उमड़ने का अनुमान है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी है। डोमरी में करीब 250 हेक्टेयर भूमि पर दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। यहीं से आम आदमी एयर शो देख सकेंगे गंगा इस पार से। इसके लिए लगातार काम चल रहा है। प्रेशर रोलर और जेसीबी हटा रही मलबा केके सिंह ने बताया – डोमरी में इस समय जेसीबी और प्रेशर रोलर से जमींन का समतलीकरण किया जा रहा है। यहां पड़े मलबे को गंगा किनारे लगाया जा रहा है। इसके अलावा किनारे पर लकड़ी की मजबूत बैरिकेडिंग कराई जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके अलावा 5 से अधिक वॉच टावर बनाया जा रहा है। आचार संहिता से टली तारीख वाराणसी में होने वाले इस एयर शो की तारीखों में फेरबदल किया गया है। अब यह एयर शो 23 की जगह 24 तारीख से शुरू होकर 26 तारीख तक होगा। इसमें 25 तरीख को प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। इस आयोजन में वाराणसी एयरपोर्ट और आस-पास की हवाई पट्टियों से सेना के मिग, तेजस और फाइटर जेट्स उड़ान भरेंगे और काशी के आकाश में अपनी प्रतिभा का नमूना पेश करेंगे।

