पूर्णिया के बायसी से एआईएमआईएम विधायक गुलाम सरवर ने तारबाड़ी पंचायत के मध्य विद्यालय लोहिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में पठन-पाठन, मूल्यांकन प्रक्रिया, उपस्थिति रजिस्टर के रखरखाव में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आई। इन अनियमितताओं को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को साक्ष्य भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्टे क-ख-ग पर भी शिक्षकों के हस्ताक्षर निरीक्षण के दौरान विधायक गुलाम सरवर सीधे क्लास रूम में पहुंचे। कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। जब उन्होंने एक छात्रा की कॉपी की जांच की, तो सामने आया कि छात्रा ने बुनियादी हिंदी वर्णमाला क, ख, ग को गलत क्रम और त्रुटिपूर्ण तरीके से लिखा था। हैरानी की बात यह रही कि संबंधित शिक्षक ने उस गलत लिखावट को सुधारे बिना ही उस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इस पर भड़कते हुए विधायक गुलाम सरवर ने शिक्षकों को आड़े हाथों लिया। कहा कि जब बच्चा बुनियादी वर्णमाला लिख रहा है और उसमें गलतियां हैं, तो शिक्षक ने उसे सुधारा क्यों नहीं? सिर्फ खानापूर्ति के लिए दस्तखत कर देना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। अगर यही हाल रहेगा तो कोई गरीब अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में क्यों भेजेगा? दोपहर तक खाली मिले अटेंडेंस रजिस्टर बायसी विधायक ने जब अलग-अलग क्लास के अटेंडेंस रजिस्टर मंगवाकर देखे, तो दोपहर के करीब 12:30 से 1:00 बजे तक अधिकांश रजिस्टरों में उस दिन की हाजिरी दर्ज ही नहीं की गई थी। जब प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से इस बाबत सवाल किया गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और शाम में हाजिरी बनाने का बहाना बनाने लगे। विधायक ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए अपने मोबाइल से सभी खाली रजिस्टरों की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए। ताकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेजकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। छात्रों की कम उपस्थिति विधायक जब ऊपरी मंजिल और अन्य कमरों के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो देखा कि कक्षाओं में नामांकित बच्चों की तुलना में वास्तविक उपस्थिति काफी कम थी। कई छात्र स्वतंत्रता दिवस के भाषण और कार्यक्रम की तैयारी करते दिखे। विधायक ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, किताबों और स्कूल बैग मिलने के बारे में पूछताछ की और छात्रों को मन लगाकर पढ़ने तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सख्त हिदायत दी। स्टाफ रूम और रजिस्टर की पड़ताल निरीक्षण के दौरान विधायक ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के साथ विद्यालय के प्रधान कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यरत शिक्षकों की संख्या और विद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जहां कुल 7 में से 1 शिक्षक प्रशिक्षण में गए थे और अन्य की उपस्थित स्कूल में थे। सीमांचल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं बायसी से एआईएमआईएम के विधायक गुलाम सरवर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमांचल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों का काम केवल स्कूल आना और दस्तखत बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। उन्होंने इस पूरे मामले से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए लापरवाह कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की बात कही। पूर्णिया के बायसी से एआईएमआईएम विधायक गुलाम सरवर ने तारबाड़ी पंचायत के मध्य विद्यालय लोहिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में पठन-पाठन, मूल्यांकन प्रक्रिया, उपस्थिति रजिस्टर के रखरखाव में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आई। इन अनियमितताओं को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को साक्ष्य भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्टे क-ख-ग पर भी शिक्षकों के हस्ताक्षर निरीक्षण के दौरान विधायक गुलाम सरवर सीधे क्लास रूम में पहुंचे। कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। जब उन्होंने एक छात्रा की कॉपी की जांच की, तो सामने आया कि छात्रा ने बुनियादी हिंदी वर्णमाला क, ख, ग को गलत क्रम और त्रुटिपूर्ण तरीके से लिखा था। हैरानी की बात यह रही कि संबंधित शिक्षक ने उस गलत लिखावट को सुधारे बिना ही उस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इस पर भड़कते हुए विधायक गुलाम सरवर ने शिक्षकों को आड़े हाथों लिया। कहा कि जब बच्चा बुनियादी वर्णमाला लिख रहा है और उसमें गलतियां हैं, तो शिक्षक ने उसे सुधारा क्यों नहीं? सिर्फ खानापूर्ति के लिए दस्तखत कर देना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। अगर यही हाल रहेगा तो कोई गरीब अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में क्यों भेजेगा? दोपहर तक खाली मिले अटेंडेंस रजिस्टर बायसी विधायक ने जब अलग-अलग क्लास के अटेंडेंस रजिस्टर मंगवाकर देखे, तो दोपहर के करीब 12:30 से 1:00 बजे तक अधिकांश रजिस्टरों में उस दिन की हाजिरी दर्ज ही नहीं की गई थी। जब प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से इस बाबत सवाल किया गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और शाम में हाजिरी बनाने का बहाना बनाने लगे। विधायक ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए अपने मोबाइल से सभी खाली रजिस्टरों की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए। ताकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भेजकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके। छात्रों की कम उपस्थिति विधायक जब ऊपरी मंजिल और अन्य कमरों के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो देखा कि कक्षाओं में नामांकित बच्चों की तुलना में वास्तविक उपस्थिति काफी कम थी। कई छात्र स्वतंत्रता दिवस के भाषण और कार्यक्रम की तैयारी करते दिखे। विधायक ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, किताबों और स्कूल बैग मिलने के बारे में पूछताछ की और छात्रों को मन लगाकर पढ़ने तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की सख्त हिदायत दी। स्टाफ रूम और रजिस्टर की पड़ताल निरीक्षण के दौरान विधायक ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के साथ विद्यालय के प्रधान कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यरत शिक्षकों की संख्या और विद्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जहां कुल 7 में से 1 शिक्षक प्रशिक्षण में गए थे और अन्य की उपस्थित स्कूल में थे। सीमांचल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं बायसी से एआईएमआईएम के विधायक गुलाम सरवर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमांचल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों का काम केवल स्कूल आना और दस्तखत बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। उन्होंने इस पूरे मामले से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए लापरवाह कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की बात कही।


