नालंदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चार महीना पहले ही शादी हुई थी। मृतका की पहचान सोहसराय बीच बाजार निवासी प्रेम गुप्ता की पुत्री सिंपी कुमारी(30) के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने और हादसे का रूप देने के लिए शव को छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। ‘15 लाख खर्च के बाद भी पैसे मांग रहे थे’ मृतका के बड़े भाई रविंद्र राज गुप्ता ने बताया कि सिंपी की शादी इसी वर्ष 26 अप्रैल को मथुरिया मोहल्ला निवासी प्रेमनाथ गुप्ता के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसमें 5 लाख रुपए नकद, 4-5 लाख का सामान और 5 लाख सेवा सत्कार में खर्च शामिल था। शादी के महज 15 दिन बाद से ही ससुराल वाले 4-5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सिंपी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। हत्या कर छत से फेंका, सुबह 9 बजे दी गई सूचना रविंद्र ने आगे बताया कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर अपनी बहन को मायके ले गए थे, लेकिन एक सप्ताह पहले ही ससुराल वाले उसे समझा-बुझाकर वापस ले आए। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन मायके वालों को सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच सूचना दी गई। ससुराल वालों ने बताया कि सिंपी चक्कर खाकर छत से सड़क पर गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने भी बताया कि लड़की के साथ ससुराल में बहुत बुरा व्यवहार किया जाता था और उसे लगातार टॉर्चर किया जाता था। पहले से तैयार थी अर्थी, गहरी साजिश का अंदेशा मायके वालों ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। एक परिजन ने बताया कि जब वे लोग सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। लड़की के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी रात से ही या सुबह सवेरे ही बनाकर तैयार रखी गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन वहीं, इस संबंध में बिहारशरीफ सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से महिला को छत से फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक साक्ष्य का संकलन कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। नालंदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चार महीना पहले ही शादी हुई थी। मृतका की पहचान सोहसराय बीच बाजार निवासी प्रेम गुप्ता की पुत्री सिंपी कुमारी(30) के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने और हादसे का रूप देने के लिए शव को छत से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। ‘15 लाख खर्च के बाद भी पैसे मांग रहे थे’ मृतका के बड़े भाई रविंद्र राज गुप्ता ने बताया कि सिंपी की शादी इसी वर्ष 26 अप्रैल को मथुरिया मोहल्ला निवासी प्रेमनाथ गुप्ता के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसमें 5 लाख रुपए नकद, 4-5 लाख का सामान और 5 लाख सेवा सत्कार में खर्च शामिल था। शादी के महज 15 दिन बाद से ही ससुराल वाले 4-5 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सिंपी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। हत्या कर छत से फेंका, सुबह 9 बजे दी गई सूचना रविंद्र ने आगे बताया कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर अपनी बहन को मायके ले गए थे, लेकिन एक सप्ताह पहले ही ससुराल वाले उसे समझा-बुझाकर वापस ले आए। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन मायके वालों को सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच सूचना दी गई। ससुराल वालों ने बताया कि सिंपी चक्कर खाकर छत से सड़क पर गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने भी बताया कि लड़की के साथ ससुराल में बहुत बुरा व्यवहार किया जाता था और उसे लगातार टॉर्चर किया जाता था। पहले से तैयार थी अर्थी, गहरी साजिश का अंदेशा मायके वालों ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। एक परिजन ने बताया कि जब वे लोग सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। लड़की के अंतिम संस्कार के लिए अर्थी रात से ही या सुबह सवेरे ही बनाकर तैयार रखी गई थी। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन वहीं, इस संबंध में बिहारशरीफ सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से महिला को छत से फेंके जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक साक्ष्य का संकलन कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।


