धोनी के बाद CSK को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ पूरे IPL से बाहर!

धोनी के बाद CSK को लगा एक और बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी भी हुआ पूरे IPL से बाहर!

Khaleel Ahmed Ruled Out IPL 2026: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की राहें मुश्किल होती जा रही हैं। अभी फैंस पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चोट से उबरने का इंतजार कर ही रहे थे कि टीम को एक और तगड़ा झटका लग गया है। खबर आ रही है कि स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, सीएसके ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन न्यूज एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी है।

कैसे लगी चोट?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, खलील अहमद को क्वाड्रिसेप्स इंजरी (जांघ की मांसपेशी में चोट) हुई है। खलील ने 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए पिछले मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे (हिप) में दर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद पता चला है कि यह ‘ग्रेड 2 टियर’ है, जिसे ठीक होने में कम से कम 10 से 12 हफ्ते का समय लगेगा। इसका मतलब है कि अब खलील इस सीजन में दोबारा मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं। धोनी प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली में खिंचाव की वजह से बाहर चल रहे थे। अच्छी खबर यह है कि वह अब पूरी तरह फिट होने के करीब हैं, लेकिन 18 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में वह नहीं खेल पाएंगे।

चेन्नई का अब तक का सफर

चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं। शुरुआत बहुत खराब रही और टीम पहले तीन मैच लगातार हार गई। लेकिन पिछले दो मैचों में दिल्ली और कोलकाता को हराकर चेन्नई ने वापसी की उम्मीद जगाई है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का फॉर्म में आना टीम के लिए राहत की बात है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में चेन्नई अभी भी 8वें नंबर पर संघर्ष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *