ई-रिक्शा चालक के खाते से 14.22 लाख पार, FIR:बैंक में मिले 27 रुपए, पुश्तैनी जमीन बेच कर जमा की थी रकम

ई-रिक्शा चालक के खाते से 14.22 लाख पार, FIR:बैंक में मिले 27 रुपए, पुश्तैनी जमीन बेच कर जमा की थी रकम

साइबर ठगों ने साकेत नगर निवासी ई-रिक्शा चालक मो. सलीम के खाते से 14.22 लाख रुपए पार कर दिए, जब वह बैंक रुपए निकालने गए तो खाते में मात्र 27 रुपये मिले। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। अगस्त 2025 में जमा की थी रकम मो. सलीम के अनुसार उनका केनरा बैंक की बर्रा वेस्ट-2 शाखा में खाता है। वर्ष 2025 में उन्होंने 14 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी, जिसकी रकम खरीदारों ने आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी थी। 19 अगस्त 2025 को उनके खाते में 14.22 लाख रुपये थे। 28 अप्रैल 2026 को जब वह बैंक से रुपये निकालने गए तो खाते में मात्र 27 रुपये होने की जानकारी हुई। 6 माह में पार की गई रकम जिसके बाद उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो जानकारी हुई कि 23 अगस्त 2025 से पांच फरवरी 2026 के बीच उनके बैंक खाते से कई बार में करीब 14.22 लाख रुपये निकाले गए है। उनका आरोप है कि उन्होंने ना तो खुद रकम निकाली है और ना ही किसी को निकासी के लिए अधिकृत किया है। उनके मोबाइल पर किसी भी ट्रांजेक्शन का कोई संदेश नहीं मिला है। ना ही उन्होंने किसी से व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी साझा की है। साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *