तेज रफ्तार कार ने पैदल युवक को मारी टक्कर:हालत गंभीर, चालक फरार, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद

तेज रफ्तार कार ने पैदल युवक को मारी टक्कर:हालत गंभीर, चालक फरार, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को उड़ा दिया। घटनाल बीएसएनएल ऑफिस, विशेष खंड के सामने सोमवार सुबह हुई। जिससे एक युवक की हालत बेहद गंभीर है। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें चालक ठोकर मारते हुए नजर आ रहा है। किदवईपुर नगर, कानपुर निवासी शरद कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका बेटा अभिनव शुक्ला लखनऊ के रेल विहार तिराहा स्थित एक पीजी में रहकर नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे अभिनव अपने सहकर्मी प्रतीक शर्मा के साथ सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान नीले रंग की कार (UP32HT7802) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिनव उछलकर कार के विंडशील्ड से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से वह बेहोश है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं प्रतीक शर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनके पैर की हड्डी टूट गई है, साथ ही सिर की हड्डी और पसलियों में भी फ्रैक्चर हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कार चालक पूरी तरह होश में था और उसने जानबूझकर टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और कार पर हो चुके कई चालान
गाड़ी पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 10-12 चालान दर्ज हैं, लेकिन उसके खिलाफ कभी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि इसी लापरवाही के चलते आरोपी के हौसले बुलंद थे और वह सड़क पर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। सीसीटीवी में घटना कैद
पूरी घटना सड़क किनारे बने घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे दो युवकों को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों उछलकर दूर चले गए। एक कार के बोनट पर लटक गया। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार से भागते हुए फरार हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *