लखनऊ में बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन:बेलवान संस्था ने इंदिरा नगर में किया भजन कीर्तन

लखनऊ में बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन:बेलवान संस्था ने इंदिरा नगर में किया भजन कीर्तन

लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर बेलवान संस्था ने इंदिरा नगर के डी-ब्लॉक में एक भंडारा और भजन कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण आरंभ होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए , जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगातार गूंजते रहे। कई श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। भजन पर श्रद्धालु झूमते दिखे इस अवसर पर भजन गायक विवेक पाण्डेय ने अपने भजनों से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते हुए अपनी आस्था व्यक्त करते दिखे। इस मौके पर आयोजक सदस्य पद्मभूषण तिवारी ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। ये मौजूद रहे इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामकुमार तिवारी, बड़े मंगल अभियान के संयोजक राजीव मिश्रा, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जावेद बेग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी बीपीन अग्रवाल, राजीव अरोड़ा, डॉ. सैली महाजन और डॉ. मनोहर गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वही,आयोजक सदस्य निशित श्रीवास्तव, मनोज गिरी, रविंद्र मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, अश्वन वर्मा और उमाशंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *