शेखपुरा में मंगलवार सुबह ईंट लदे ट्रैक्टर ने 29 वर्षीय युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के रांकड़ मोड़ के पास मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया है। नीतीश कुमार अपने पांच सहोदर भाइयों में से एक थे। वह पैदल ही अपने गांव से चेवाड़ा बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया ट्रैक्टर एक ईंट चिमनी भट्ठे का है और वह ईंट लेकर किसी गांव में जा रहा था। शेखपुरा में मंगलवार सुबह ईंट लदे ट्रैक्टर ने 29 वर्षीय युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चेवाड़ा थाना क्षेत्र के रांकड़ मोड़ के पास मृतक की पहचान अकौना गांव निवासी अयोध्या यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया है। नीतीश कुमार अपने पांच सहोदर भाइयों में से एक थे। वह पैदल ही अपने गांव से चेवाड़ा बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया ट्रैक्टर एक ईंट चिमनी भट्ठे का है और वह ईंट लेकर किसी गांव में जा रहा था।


