भोजपुर में बाइक सवार ने मजदूर को रौंदा, मौत:काम के बाद घर लौट रहे थे, अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ा

भोजपुर में बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी। वे रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई। हालांकि इलाज के लिए उन्हें पीरो पीएचसी ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी अनिल कुमार (52) है। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। भाई-बहनो में सबसे छोटे थे मृतक की भाभी राधिका देवी ने बताया कि वह काम कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी पीरो अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई और तीन बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें 2 बेटी शारदा कुमारी, वीणा कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार है। मृतक की पत्नी गीता देवी की मौत 10 साल पहले हो गई थी। भोजपुर में बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी। वे रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई। हालांकि इलाज के लिए उन्हें पीरो पीएचसी ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी अनिल कुमार (52) है। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। भाई-बहनो में सबसे छोटे थे मृतक की भाभी राधिका देवी ने बताया कि वह काम कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी पीरो अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई और तीन बहन में सबसे छोटे थे। उन्हें 2 बेटी शारदा कुमारी, वीणा कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार है। मृतक की पत्नी गीता देवी की मौत 10 साल पहले हो गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *