DPO रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड:2018 से 2025 के बीच कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदी, 5 मंजिला मकान बनवा रहीं

DPO रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड:2018 से 2025 के बीच कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदी, 5 मंजिला मकान बनवा रहीं

बिहार शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह तलाशी शुरू की। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOU के मुताबिक, रूबी कुमारी ने 2018 से 2025 के बीच कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदी। वह फिलहाल 5 मंजिला आवासीय मकान बनवा रही हैं। किशनगंज में तैनाती से पहले वह 3 साल तक कटिहार में शिक्षा विभाग की स्थापना DPO थीं। पैतृक घर पर 12 अधिकारी कर रहे छापेमारी कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र की ऑफिसर कॉलोनी स्थित उनके घर पर EOU के एक दर्जन से अधिक अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। किशनगंज के रूईधासा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में उनके चैंबर और लाइन मोहल्ला स्थित किराये के मकान की भी तलाशी जारी है। ससुर 10 साल पहले प्रधानाध्यापक के पद से हुए थे रिटायर उनके पति गौरव कुमार यादव, जिन्हें बंटी यादव भी कहा जाता है, कटिहार रेल डिवीजन में सीनियर TTE हैं। उनके ससुर मुक्ति यादव कटिहार के मारवाड़ी पाठशाला में प्रधानाध्यापक थे। वह 10 साल पहले रिटायर हुए थे। EOU के अनुसार, रूबी कुमारी पर वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद तलाशी शुरू की गई। टीम जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और जेवरात की जांच कर रही है। जब्त सामान की पूरी सूची अभी जारी नहीं हुई है। बिहार शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह तलाशी शुरू की। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। EOU के मुताबिक, रूबी कुमारी ने 2018 से 2025 के बीच कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदी। वह फिलहाल 5 मंजिला आवासीय मकान बनवा रही हैं। किशनगंज में तैनाती से पहले वह 3 साल तक कटिहार में शिक्षा विभाग की स्थापना DPO थीं। पैतृक घर पर 12 अधिकारी कर रहे छापेमारी कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र की ऑफिसर कॉलोनी स्थित उनके घर पर EOU के एक दर्जन से अधिक अधिकारी तलाशी ले रहे हैं। किशनगंज के रूईधासा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में उनके चैंबर और लाइन मोहल्ला स्थित किराये के मकान की भी तलाशी जारी है। ससुर 10 साल पहले प्रधानाध्यापक के पद से हुए थे रिटायर उनके पति गौरव कुमार यादव, जिन्हें बंटी यादव भी कहा जाता है, कटिहार रेल डिवीजन में सीनियर TTE हैं। उनके ससुर मुक्ति यादव कटिहार के मारवाड़ी पाठशाला में प्रधानाध्यापक थे। वह 10 साल पहले रिटायर हुए थे। EOU के अनुसार, रूबी कुमारी पर वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद तलाशी शुरू की गई। टीम जमीन के दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश के कागजात और जेवरात की जांच कर रही है। जब्त सामान की पूरी सूची अभी जारी नहीं हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *