शादी का झांसा देकर 5 साल तक बनाया संबंध:बांका में शादी समारोह के दौरान हुई थी मुलाकात, भागलपुर बुलाकर ले गया होटल

बांका के रजौन थाना क्षेत्र की युवती ने बनगांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक पर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप भी लगाया। उसने सोमवार शाम पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने युवती के आवेदन और शुरुआती पूछताछ के आधार पर बनगांव निवासी अंकित कुमार उर्फ अनीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शादी समारोह के दौरान हुई थी मुलाकात

युवती ने आवेदन में बताया कि साल 2020 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात अंकित से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग हो गया।

युवती के मुताबिक, अंकित उससे मिलने आने लगा। शादी का भरोसा देकर वह उसे दुमका ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब भी शादी की बात करती, अंकित कुछ दिन इंतजार करने को कहकर टाल देता था। शादी का भरोसा देकर बुलाया था भागलपुर

युवती ने आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर 2026 को अंकित ने शादी का भरोसा देकर उसे भागलपुर बुलाया। वह उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

अगली सुबह, 29 अक्टूबर को युवती ने शादी की बात कही तो अंकित ने उसे जूस दिया। युवती का आरोप है कि जूस पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे आशंका हुई कि जूस में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

आरोप है कि इसके बाद अंकित ने शादी से इनकार कर दिया। वह युवती को गाड़ी से जीरोमाइल स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद वे युवती को घर ले आए।

इसके बाद युवती रजौन थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र की युवती ने बनगांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक पर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप भी लगाया। उसने सोमवार शाम पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने युवती के आवेदन और शुरुआती पूछताछ के आधार पर बनगांव निवासी अंकित कुमार उर्फ अनीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शादी समारोह के दौरान हुई थी मुलाकात

युवती ने आवेदन में बताया कि साल 2020 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात अंकित से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग हो गया।

युवती के मुताबिक, अंकित उससे मिलने आने लगा। शादी का भरोसा देकर वह उसे दुमका ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब भी शादी की बात करती, अंकित कुछ दिन इंतजार करने को कहकर टाल देता था। शादी का भरोसा देकर बुलाया था भागलपुर

युवती ने आरोप लगाया कि 28 अक्टूबर 2026 को अंकित ने शादी का भरोसा देकर उसे भागलपुर बुलाया। वह उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

अगली सुबह, 29 अक्टूबर को युवती ने शादी की बात कही तो अंकित ने उसे जूस दिया। युवती का आरोप है कि जूस पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे आशंका हुई कि जूस में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

आरोप है कि इसके बाद अंकित ने शादी से इनकार कर दिया। वह युवती को गाड़ी से जीरोमाइल स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद वे युवती को घर ले आए।

इसके बाद युवती रजौन थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *