गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर पादरी बाजार, रानीबाग में 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 बजे से रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से मंगलवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, जंगल धूषण,न्यू फीडर, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी रानीबाग फीडर, राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र नार्मल से जुड़ें इलाके प्रभावित होंगे। इसी दौरान 33 केवी एफ.सी.आई. सेकेंड्री सबस्टेशन से निकलने वाले मानबेला लाइन और 33 केवी नियंत्रण पैनल के मेंटेनेंस और मरम्मत काम के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे पीएम आवास, पत्रकारपुरम, राप्तीनगर विस्तार और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय से पहले ही पानी भरने और बिजली से जुड़ें सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि किसी तरह का दिक्कत न हो। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *