कल लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में आएंगे राजनाथ सिंह:भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से 10-10 हजार लोगों को लाने का टारगेट

कल लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में आएंगे राजनाथ सिंह:भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से 10-10 हजार लोगों को लाने का टारगेट

बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 नवंबर को भोपाल में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ पर सभा होगी, जिसे राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। सभा के बाद बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पैदल न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल के विधायकों, शहर और ग्रामीण अध्यक्षों सहित चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से 10-10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया। हर विधानसभा से 10 हजार लोगों को लाने की जिम्मेदारी बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल के विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। पदयात्रा में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के लिए विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम बोले- इंदौर-जबलपुर से बेहतर हो भोपाल का कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है और यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं। इसलिए सभी का प्रयास होना चाहिए कि भोपाल का कार्यक्रम इंदौर और जबलपुर से भी बेहतर हो। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और पदाधिकारियों से जुटने को कहा। सभा के बाद अटल पथ से शुरू होने वाली पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगी। बीजेपी इस कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *