लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

लखनऊ में दिव्य उत्सव में नाटक और लोक प्रस्तुतियां हुईं:दिव्य स्नेह फाउंडेशन ने दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड दिया

लखनऊ में दिव्य स्नेह फाउंडेशन की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दिव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गाथा नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह में कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो हस्तियों को दिव्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की ब्रांड एंबेसडर दिव्यश्री और सदस्यों की प्रार्थना से हुई। अनिल कश्यप ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसके बाद नम्रता के निर्देशन में श्रीकृष्ण गाथा नाटक का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने कृष्ण की कथा को जीवंत किया। लोकगीतों और नृत्य ने मोहा मन लोकगायिका नम्रता के निर्देशन में 10 दिवसीय कार्यशाला के बाद कलाकारों ने लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। नम्रता ने ‘नकटा मैं पैसेवाली, बलम मोरा बनिया’ गीत सुनाया। दिव्यश्री ने ‘छाप तिलक सब छीनी रे’ की प्रस्तुति दी। कृतिका श्रीवास्तव, दिव्यश्री, अदिति, राघव, स्नेहा रस्तोगी, अंजना श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकारों और नृत्यांगन डांस इंस्टीट्यूट ने नृत्य प्रस्तुत किए। धर्मेंद्र के गीतों से दी श्रद्धांजलि सिने स्टार धर्मेंद्र के सुपरहिट गीतों पर विशेष एक्ट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही कलाकारों ने कैराओके गीतों की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। दो हस्तियों को मिला दिव्य रत्न अवार्ड संस्था की ओर से कला के क्षेत्र में डॉ. अंजनी कुमार मिश्र और साहित्य के क्षेत्र में अनिल अग्रवाल को दिव्य रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह में आकाशवाणी लखनऊ के उपनिदेशक राजीव रंजन, पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, बॉलीवुड अभिनेता अजय सिंह, सुशील कुमार बच्चा, प्रज्ञा श्रीवास्तव और मेजर जनरल अतुल बाजपेई मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों और अतिथियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *